फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिकारियों और अधिवक्ताओं में समन्वय जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में बुधवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नवागत एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार संग अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आपसी परिचय के साथ समस्याओं पर चर्चा की गई। एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि अधिकारियों और अधिवक्ताओं में समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि बार व बेंच एक रथ के दो पहिए हैं। बिना एक दूसरे के सहयोग से कोई भी कार्य सम्भव नहीं है। वहीं अधिवक्ताओं ने अधिकारियों को तहसील की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि नामांतरण वाद में लेखपालों की ओर से समय पर हस्तातांरण रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत न करने से वादी को न्याय मिलने में देरी होती है। साथ ही अन्य समस्याओं से अवगत काराया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, बार के अध्यक्षद्वय अंबिका यादव, कार्तिक सिंह, महामंत्रीद्वय रामअवध सिंह, आशुतोष तिवारी, पूर्व अध्यक्ष स्वामीनाथ पाठकआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें