फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सांसद की भाभी ने चुनाव से नाम लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड ग्राम सभा कवई पहाड़पुर से भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की भाभी सीमा बिंद और शर्मिला देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था। बुधवार को नामांकन वापसी के दिन दोनों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


सांसद की भाभी व एक अन्य के नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी मैदान में अब पांच प्रत्याशी बचे हैं। इनमें चंद्रा, बरतनी, मालती, राधिका व हीरामणि हैं। वहीं गजेंद्रपुर ग्राम प्रधान पद के लिए अखिलेश पांडेय और सुरेश आमने-सामने हैं। यहां से पंधारी ने नामांकन वापस ले लिया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रसहटा में उत्तम कुमार और तनु मिश्रा में प्रधान पद के लिए टक्कर होगी। चुनाव अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि निर्विरोध प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया है। अन्य पदों के लिए छह अगस्त मतदान और आठ अगस्त को मतगणना होगी। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट- अबुल सैफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें