राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर विविध कार्यक्रमों के जरिए उन्हें याद किया गया। विभिन्न संगठनों ने सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में उनके जीवन आदर्शों पर चर्चा की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार की सुबह रामधुन गाते हुए शांति मार्च निकाला। काली महाल स्थित कार्यालय से शुरू मार्च कसाब महाल, मैनाताली, लाठ नंबर दो होते हुए काली महाल पहुंच कर समाप्त हुआ।
इसके बाद कार्यकर्ता धर्मशाला रोड स्थित गांधी काम्पलेक्स पहुंचे। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा व बंधुत्व के सिद्धांतों का पूरी दुनिया ने लोहा माना है।
आज पूरा विश्व हिंसा की चपेट में आ चुका है। ऐसे में महात्मा गांधी के विचारों पर ही चल कर शांति कायम की जा सकती है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल आदि रहे।
इंडो ग्लोबल यूथ ट्रस्ट की ओर से नगर के काली महाल स्थित कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस दौरान संगठन के सदस्यों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक विनोद यादव ने कहा कि वर्तमान दौर में गांधी जी के सिद्धातं काफी प्रांसगिक हो गए हैं। कार्यक्रम में बबलू यादव, संगीता, हीरालाल सैनी, उषा सैनी, शमशेर यादव, कमलेश भारती, मनोज कुमार आदि उपस्थित रह
सैयदराजा : शहीद स्मारक समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. रामप्रकाश शाह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के सभी धर्मों, समुदायों व जातियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके सिद्धांतों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।
इस दौरान केदारनाथ पांडेय, मंगला सिंह, वैकुंठनाथ तिवारी, मंजीत सिंह, रामनिवास तिवारी आदि मौजूद रहे।
चंदौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने धूमधाम के साथ मनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी ने शहादत दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने गुलाम भारत में ‘अंहिसा परमो धर्म’ का नारा बुलंद कर देश की स्वतंत्रता की नींव रखी।
सत्याग्रह जैसे आंदोलन करके देश की आवाम में गुलाबी की जंजीरों को तोड़ने का जज्बा पैदा किया।
इस मौके पर श्रीराम यादव, रामनिवास तिवारी, संजय तिवारी, तौफिक खान, शमीम मिल्की, बाबा गोंड, पंकज तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, जयप्रकाश पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. नारायण मूर्ति ओझा ने किया।
समाजवादी पार्टी की ओर से नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत अन्य सपा नेताओं ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर शीश नवाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज व देश की सेवा के लिए तत्पर होना होगा।
सोच को अपने जेहन में उतारना होगा। इस अवसर पर नफीस अहमद गुड्डू, मयंक यादव, गुलाब चन्द गोंड, रिक्खी राम गौतम, रामनिवास खरवार आदि उपस्थित रहे।