जिला पंचायत की बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में हुई। इसमें जिला पंचायत के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों और पिछली बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
वहीं जिला योजना समिति के लिए लगभग 99 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार किया गया। पंद्रह करोड़ रुपये का मनरेगा लेबर बजट पास हुआ।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही अधिकारियों की उदासीनता की भी शिकायत क
शिकारगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त रसोइयों का मानदेय बढ़ाने और जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराए जाने वाले पोषाहार की कालाबाजारी रोकने की मांग की।
उन्होंने अमरा से चतुरीपुर मार्ग को दुरुस्त करने की भी बात रखी। संतोष यादव ने खराब सड़कों की मरम्मत करने और ग्राम सभा की खाली जमीनों पर खेल मैदान बनाए जाने की मांग की।
एक सदस्य ने बलुआ गंगा घाट के आस-पास की जमीनों पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। सदस्यों ने बिजली, पानी और हैंडपंपों के खराब होने की समस्याओं को उठाया।
जिलाधिकारी ने जल निगम अधिकारी को निर्देश दिया कि नौगढ़, शहाबगंज, चकिया में खराब पड़े हैंडपंपों को 25 फरवरी तक हर हाल में दुरुस्त करें किया जाए।
बताया कि एक फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को जाने वाले पुष्टाहार को ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सत्यापित करेंगे और उन्हीं की देखरेख में इसका वितरण होगा।
मैदान के बाबत कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में तीन-तीन एकड़ जमीन मुहैया कराएं, जहां खेल मैदान बनाए जा सकें।
उन्होंने तालाबों के सुंदरीकरण और अतिक्रमण हटाने के लिए सदस्यों से कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए 86 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जिले के विकास के लिए सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह,
सिंह, सांसद प्रतिनिधि रमेश सिंह, अनिल यादव, सूर्यमुनी, शिवशंकर पटेल और चाखन यादव आदि उपस्थित रहे।