फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में लगाएं लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आईजी रेंज वाराणसी एसके भगत ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद का दौरा किया। इस दौरान पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक की और चुनाव में आपराधिक घटनाओं व मादक पदार्थों की तस्करी पर हर हाल में लगाम लगाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आईजी ने कहा कि टाप-10 अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की निगरानी व मतदान में अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका अनुपालन करते हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। चंदौली अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित है। वहीं एक दशक से अधिक समय तक नक्सली हिंसा की चपेट में रहा। ऐसे में यहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मादक पदार्थों की तस्करी पर हर हाल में लगाम लगनी चाहिए। वहीं चुनाव में अशांति फैलाने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ताकि मतदान में खलल न पड़ सके। बोले, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाना चाहिए। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाकर काम करें। जिले के हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर व टाप-10 अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी की जाए। जिलाबदर अभियुक्त यदि जिले में भ्रमण करते मिलें तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर चालान करें।
उन्होंने वांछितों की गिरफ्तारी के साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए समय-समय पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाएं। मतदान को हर हाल में निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में जितने भी संवेदनशील गांव हैं, वहां लगातार चक्रमण कर जायजा लेते रहें।आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। ताकि लोगों में संदेश जाए और दोबारा इस तरह के मामले सामने न आएं। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी दयाराम,अनिल कुमार, कुंवर प्रभात सिंह, श्रुति गुप्ता, प्रीति तिवारी समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें