फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटवर्ती इलाके में खौफ

विज्ञापन
बलुआ गंगा घाट पर बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनियां। गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट की सीढ़ियां डूबने लगी है। वहीं तेजी से जलस्तर में बढोत्तरी से गंगा के तटवर्ती इलाकेें में दहशत का माहौल है। तटवर्ती इलाके के लोगों की माने तो यदि पानी बढ़ने की यही रफ्तार रही तो इलाके के लोगों को बाढ़ की समस्या झेलनी होगी।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में प्रतिदिन दो से तीन मीटर तक जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्थिति यह है कि दस दिन में गंगा का जल स्तर पांच से सात मीटर तक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की रात भी लगभग 12 फीट तक गंगा का जल स्तर बढ़ा है। जिले में गंगा में खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। वर्तमान में जल स्तर खतरे के निशान से बहुत नीचे हैं लेकिन जिस हिसाब से जल स्तर में बढोत्तरी हो रही है। उससे दो चार दिनों में गंगा खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। जलस्तर में वृद्धि होने से गंगा के तटवर्ती इलाकों महुआरिया, डेरवा, महुअर, पुरा विजयी, पुरा गणेश, टांडा, सरौली, महमदपुर, भूसौला, नादि निधौरा आदि गांवों में बाढ़ का भय सताने लगा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गंगा कटान की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बाढ़ आने पर प्रति वर्ष उपजाऊ भूमि गंगा में समा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें