पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेलने के दौरान पानी भरी बाल्टी में गिर जाने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी मुमताज दिन के वक्त मजदूरी करने बाहर गया था। घर की महिलाएं बीड़ी बनाने के काम में लगीं थीं।
बताया जाता है कि मुमताज का डेढ़ वर्षीय बेटा फैजान आंगन में पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और खेलने लगा। इस दौरान वह बाल्टी में गिर गया। महिलाओं ने मासूम को बाल्टी में अचेतावस्था में देखा तो आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुत्र की मौत के सदमे में मां का रो-रो कर बुरा हाल है।