फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद जरूरी : मीना चौबे

विज्ञापन
चंदौली भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी मीना चौबे का स्वागत करते जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह। स्रोत:
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा की नवनियुक्त जिला प्रभारी मीना चौबे का बृहस्पतिवार को चंदौली आगमन पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद बैठक हुई, जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मीना चौबे ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि बूथ संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में जिला प्रभारी से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें