जिले में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से 5.71 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे तीन में दो प्रवेश द्वार का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब केवल दीवारों पर पत्थर चिपकाने का काम बचा है।
इन प्रवेश द्वारों में लेवा-इलिया और चंदौली-धरौली में प्रवेश द्वार का ढांचा बनकर पूरा तैयार कर लिया गया है जबकि अहरौरा-चकिया-इलिया मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाने का काम चल रहा है।
दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों और सैलानियों को जिले की कला, साहित्य, धार्मिक विरासत व इतिहास की पहचान से रूबरू कराने की योजना के तहत स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। सभी प्रवेश द्वार पर कला और संस्कृति को दर्शाया जाएगा। वर्तमान में जिले में तीन प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है जबकि माल्दह पुल से महराइच मार्ग भी 1.71 करोड़ रुपये की लागत से चौथा प्रवेश द्वार बनाया जाना प्रस्तावित है। अब तक लेवा-इलिया और चंदौली-धरौली में प्रवेश द्वार का ढांचा बनाकर तैयार कर लिया गया है। अब दीवारों पर नक्काशीदार पत्थर लगाने का काम शेष है जिसे शीघ्र आरंभ किया जाएगा।