फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार वार्डों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू, 5 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रविनगर स्थित काली मंदिर-पथरा मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। लगभग 10 साल बाद इस सड़क का निर्माण हो रहा है। यह सड़क नगर के चार वार्डों को जोड़ती है। करीब 19.50 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा कई स्कूलों के बच्चे भी इसी मार्ग से होते हुए विद्यालयों जाते और आते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से नगर में 4.58 करोड़ रुपये की लागत से 64 सड़कों को निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका की ओर से रविनगर स्थित काली मंदिर-पथरा मार्ग का निर्माण भी किया जाना था। काली मंदिर से 800 मीटर तक सड़क का निर्माण होना है। सड़कों के गड्ढों को पाटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्ग पर इतने अधिक गड्ढे हो गए थे कि लोगों को पैदल चल पाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में यहां स्थिति नारकीय हो गई थी। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे थे। सड़क का निर्माण पूरा होने पर पटेल नगर, कैलाशपुरी, महमूदपुर और पथरा के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मार्ग से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी अब निर्माण पूरा हो जाने पर परेशानी नहीं होगी। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर का कहना है कि काली मंदिर-पथरा मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। यह काम 15वें वित्त की धनराशि से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें