फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जिलों में सभागार का निर्माण

Sun, 26 Mar 2017 01:36 AM IST
chandauli
विज्ञापन
नौ जिलों में सभागार का निर्माण
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग सांसद विकास निधि की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनपद में नौ करोड़ की लागत से आडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। साथ ही पुलिस लाइन और विकास भवन निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुुरू होने की बात कही।\
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली दफा अधिकारियों संग बैठक कर रहे एचआरडी मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने जनपद में खाद रैक नहीं बन पाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसके लिए बीस लाख रुपये स्वीकृत भी हो चुके हैं बावजूद इसके रैक नहीं बन पा रही है। संबंधित अधिकारी ने 24 अप्रैल तक हर हाल में उर्वरक रैक शुरू करने की बात कही। मंत्री जी ने कहा कि सांसद निधि से 182 संस्तुतियां की गईं थीं, जिसमें 156 प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। जबकि दस निरस्त कर दिए गए हैं।

 शेष प्रस्ताव स्वीकृत होने को हैं। अधिकारियों से कहा कि जो प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं वे कार्य शीघ्र शुरू कराएं और समय से पूर्ण करें। कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापरक ढंग से शौचालय निर्माण की भी बात कही। कहा कि अधिक से अधिक शौचालयों का निर्माण कराने की रूपरेखा बनाई जाए। आदर्श गांव जरखोर में खराब सड़क की मरम्मत करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिया। साथ ही चंदौली में शीघ्र ही रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ करने की भी बात कही।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि नक्सल क्षेत्र के 67 गांवों को भैसोड़ा बांध से पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने की 90 करोड़ की योजना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। इस अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें