शाहगंज। कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली शाहगंज की क्राइम ब्रांच में तैनात आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
आरक्षी धर्मेंद्र सिंह कोतवाली की क्राइम ब्रांच में तैनात थे। कार्य के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच-पड़ताल के बाद आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।