फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही निकला गो तस्करों का 'क्लोज फ्रेंड', पुलिस गश्त, लोकेशन, सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था; अरेस्ट

Mon, 13 Apr 2026 08:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: आरोपी सत्येंद्र यादव के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। थाना सैयदराजा में दर्ज एक मामले में वह वांछित भी चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही की जानकारी देते एसपी और अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: चंदौली पुलिस का ही एक सिपाही गो तस्करों को जिले की पुलिस गश्त, लोकेशन और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था। वह व्हाट्सएप के माध्यम से गोतस्करों को सूचना पहुंचाता था। इलिया और चंदौली पुलिस की टीम ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी आकाश पटेल ने बताया कि सिपाही सत्येंद्र यादव चकरघट्टा थाने में तैनात था। पुलिस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन




जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोतस्करों से सांठगांठ रखने वाले एक आरक्षी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही पर आरोप है कि वह पुलिस विभाग में रहते हुए ही तस्करों को गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराकर अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले। व्हाट्सएप कॉल, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि आरक्षी सत्येन्द्र यादव (26) गोतस्करों को पुलिस गश्त, लोकेशन और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था।

इस इनपुट के आधार पर प्रभारी निरीक्षक चंदौली विजय बहादुर सिंह और थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 अप्रैल 2026 को अम्बेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र स्थित पलई बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुडारी गांव का निवासी है और वर्तमान में चकरघट्टा थाने में तैनात था। वह पहले से ही निलंबित चल रहा था।

तस्करों से लेता था मोटी रकम
जांच में सामने आया कि आरोपी आरक्षी गोतस्करों को चंदौली बॉर्डर पार कराने में मदद करता था। वह पुलिस की गतिविधियों की सटीक जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराता था, जिससे तस्करी का काम आसानी से हो सके। इसके बदले वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मोटी रकम वसूलता था।
विज्ञापन

आंकड़ों में सख्ती दिखा रही पुलिस
चंदौली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में गोतस्करी के खिलाफ 162 मुकदमे दर्ज कर 410 आरोपियों को चिन्हित किया गया। इस दौरान 1297 गोवंश, 90 किलोग्राम गोमांस और 178 वाहन बरामद किए गए। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत 9 मुकदमों में 38 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 73.96 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

वहीं वर्ष 2026 में अब तक 46 मुकदमों में 127 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 345 गोवंश और 55 वाहन बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 22.38 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि कई आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें