फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिपाही पर जेई को गाली देने का आरोप, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज चकरघट्टा थाने के एक सिपाही पर विद्युत निगम के जेई से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। सिपाही पर फोन पर जेई को गाली देने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप है। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार रात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी। इसी दौरान चकरघट्टा थाने के एक सिपाही ने लाइनमैन कमलेश साहनी को फोन कर बिजली न आने का कारण पूछा। लाइनमैन ने रोस्टरिंग के कारण आपूर्ति बंद होने की जानकारी देते हुए जेई से बात करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने जेई से फोन पर बात की और बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।
बातचीत के दौरान उसने जेई के साथ गाली-गलौज की। यह भी आरोप है कि सिपाही ने जेई को जेल भेजने की धमकी दी। बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही द्वारा जेई से अभद्र व्यवहार करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें