समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के
नेतृत्व में बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेवा गांव निवासी
दयाराम यादव के पारिवारिकजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
इस दौरान
जिलाध्यक्ष ने परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी ली और उपजिलाधिकारी
सदर से फोन पर वार्ता कर मृतक के पारिवारिकजनों को किसान दुर्घटना बीमा के
तहत पांच लाख रुपये दिलाने की बात कही।
हज कमेटी के सदस्य परवेज अहमद ने
जोखू ने कहा कि दुख की घड़ी में हमसभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस दौरान
साछास जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अर्सी सलाम, कपिल यादव, महेंद्र माही,
मो. यासीन, अशोक यादव, गोपाल राजभर, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।