भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान
अंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन कर डा. अंबेडकर के जीवन व
व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री
वृजेंद्र राय ने कहा कि बाबा साहब किसी पार्टी विशेष की विरासत नहीं हैं।
उन्होंने
कहा अंबेडकर शासन नहीं समाज बदलने के हिमायती थे। समाज के झंझावाताें को
झेलते हुए वे शिखर तक पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि डा.
अंबेडकर का दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन पर आधारित था। दरिद्र
नारायण की सेवा का व्रत डा. अंबेडकर ने भी जीवन पर्यंत चरितार्थ किया।
कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग में जाकर अंबेडकर के
दर्शन और कार्यों को उजागर करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए
मार्ग का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के
मंत्री वृजेंद्र राय ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम
का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, साधना सिंह, राणा सिंह,
शिवपूजन राम, प्रमोद तिवारी, देवेंद्र सिंह, मोती मौर्य आदि उपस्थित रहे।
संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।
वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति कल्याण
परिषद के सदस्यों ने डा. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में डा. अंबेडकर की
जयंती मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामलाल ने कहा कि बाबा साहब सर्व समाज
के मसीहा थे। इस अवसर पर तौफीक खां, इम्तियाज आलम, पंकज त्रिपाठी, अभय
कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम यादव ने किया।
बाल विद्यालय में भी आयोजन
पड़ाव।
क्षेत्र के डुमरी स्थित बाल विद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक डा. जयशीला पांडेय ने बाबा साहब के चित्र पर
माल्यार्पण कर किया। इस दौरान भजन, गीत-संगीत और भाषण के कार्यक्रम हुए।
वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बाबा साहब की जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान
प्रबंधक जयशीला पांडेय ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर
विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रेल कर्मचारियों ने मनाई जयंती
मुगलसराय।
नगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी में पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों
द्वारा बुधवार को अम्बेडकर जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य
अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर
किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बाबा साहब की जीवनी एवं विचारों के बारे
में बताया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बाबा साहब
पिछड़ी जाति के होने के बाद भी देश में अपनी जो अलग पहचान बनाई है, वह
प्रेरणा के काबिल है।
कहा कि बाबा साहब ने पिछड़ी जातियों के विकास के लिए
कार्य किए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी, यूनियन एवं
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जय प्रकाश सिंह व
धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ने किया।