फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोलो अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के एलबीएस पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पोल खोलो अभियान के तहत शनिवार को शास्त्री पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफ़े की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। प्रश्नपत्र लीक कराकर घोटाला किया गया है। योगी राज घोटालों का प्रदेश बन गया है। कहा कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती, पशुपालन विभाग, पीडीएस, पीडब्ल्यूडी, स्कूली जूता मोजा, पंचायती राज, डीएचएफएल, होमगार्ड भरती आदि घोटालों ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी है। भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है । इतने बड़े घोटाले में सरकार लीपापोती मोड में है क्योंकि उसमें सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों का नाम सामने आ गया है। उन्होंने प्रदेश में हुए घोटालों के न्यायिक जांच की मांग की। इस मौके पर दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, नवीन पांडेय, सतपाल सिंह, नेहाल अख़्तर बाबू, आफताब पप्पू, तारिक अब्बास, कन्हैया केशरी, एहतशामुल हक़, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें