फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके परिवार वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैमूर दिलनवाज अहमद ने बताया कि मोकरी ग्राम पंचायत के पैक्स कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामदुलार ने अपने बड़े भाई जितेंद्र सिंह के नाम से चार वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर के गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। बताया कि शनिवार की दोपहर जब जितेन्द्र ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे तभी रामेश्वर सिंह नामक व्यक्ति अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग करने लगा। इसके दौरान उसने जितेंन्द्र का लक्ष्य करके गोली मार दी। गोली लगते ही जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही हत्यारोपियों की पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश देने जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें