फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाकर जताया विरोध

Fri, 24 Jul 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
चंदौली में मुंडन कराकर विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सूबे में बढ़ते अपराध पर चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार का विरोध जताया। पंडित कमलापति पार्क में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मुंडन कराया। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं है। उन्हें पुलिस-प्रशासन व यूपी की सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। 


उत्तर प्रदेश में आए दिन कभी कानपुर, कभी बलिया, कभी देवरिया समेत समूचे प्रदेश में प्रतिदिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है। सरकार की शिथिलता से पुलिस महकमा बेलगाम हो गया है। सरकार की शह पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जो आमजन के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें