पिछले दिनों वाराणसी में प्रतिकार यात्रा के दौरान गिरफ्तार अजय राय की
रिहाई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर से मुकदमा हटाने की मांग
करते हुए शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के जीटी रोड स्थित
लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया।
सभा
में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरालाल शर्मा ने कहा कि भाजपा और सपा
की नूरा कुश्ती जगजाहिर है।
जनता ने देख लिया है कि लोकसभा चुनाव में
नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को सपा सरकार ने फर्जी
तरीके से मुकदमा में फंसा कर गिरफ्तार किया है।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता
ने कहा कि प्रतिकार यात्रा में शामिल भाजपा विधायक रविन्द्र जायसवाल,
ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित सपा के नेताओं को छोड़ दिया गया है।
चेतावनी दी
कि अजय राय सहित कांग्रेस वाराणसी जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा सहित अन्य के
खिलाफ दर्ज मुकदमों को जब तक वापस नहीं लिया जाता है कांग्रेसी आंदोलन
करेंगे।
धरना में शाहिद तौसिफ, अकील अहमद बाबू, नंदगोपाल सिंह, सतपाल सिंह,
राजकुमार गोंड, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, दशरथ चौहान, डा. बृजमोहन,
धनंजय सिंह, संजय मिश्र, बृजेश गुप्ता, मेवालाल पटेल, प्रभुनारायन तिवारी,
जामवंत, डा. जीके पांडेय, उदय चौहान, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।