जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि 13 अक्तूबर के चुनाव में
हर मतदान केंद्र पर सीसी टीवी तथा डिजिटल कैमरे लगाए जाएंगे।
आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा। जनप्रतिनिधि को अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा। साथ ही अभिकर्ता को हर हाल में बाहर रखा जाएगा।
जिलाधिकारी
आज द्वितीय चरण के नियामताबाद एवं सकलडीहा विकास खंडों में होने वाले
सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत को निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष
एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित आहूत बैठक को संबोधित कर
रहे थे। कहा पोलिंग पार्टी दिनांक 12 अक्टूबर को रवाना होगी।
मतदान की तिथि
13 अक्टूबर को सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान
बिना परमिट या कागज के वाहन पाया जाये तो सम्बन्धित थानों को अवगत कराते
हुए सीज किया जाय और उसकी सूचना भी पुलिस अधीक्षक को दी जाए।
उन्होंने कहा
कि द्वितीय चरण में संपन्न होने वाले विकास खंड नियामताबाद एवं सकलडीहा के
निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान व मतदेय स्थलों पर सीसी टीवी, डीजिटल
कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मतदाताओं को डरा-धमका न सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारी शराब की दुकानाें की बन्दी के बावजूद भी यदि कोई
दुकान खुले तो तत्काल कार्रवाई करें। अपने-अपने क्षेत्र के संपूर्ण विवरण
प्राप्त कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करें। मतदान के पूर्व सभी सेक्टर
मजिस्ट्रेटों को अपने पोलिंग स्थान पर रात्रि निवास करना होगा ।