पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर संजय गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया।
वक्ताओं ने कहा कि संजय गांधी असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत लोकहित में कार्य किया। देश में पांच सूत्री कार्यक्रम लागू कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा उन्होंने साक्षरता, जन्म नियंत्रण, पौधरोपण, दहेज उन्मूलन व जाति प्रथा विहीन समाज बनाने जैसी योजनाओं को मूर्तरूप देने में अहम भूमिका निभाई। उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, कमरुल बारी, सतपाल सिंह, तारिक अब्बास, अनवर सादात, ख़ुर्शीद आलम, डा. नंदलाल गुप्ता, रमेश सिंह रामा, गुफ़रान पप्पू, मौजूद थे। संवाद