प्रदेश सरकार द्वारा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखे जाने का प्रस्ताव पास किए जाने पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और इस दौरान हुई झड़प में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता को सिर में चोट आई। इस बीच प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना दिया और उपवास पर बैठ गए। जब कांग्रेसजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच झड़प भी हुई। जिसमें शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता को सिर मेें चोट आई। कुर्ता भी फट गया।
पुलिस ने जानबूझकर यह किया। कांग्रेस जनों ने इस मुद्दे पर आंदोलन को व्यापक करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान मधु राय, हीरा लाल शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अकील अहमद, शाहिद तौसीफ, बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर, नंदगोपाल सिह , मेवालाल पटेल, दशरथ चौहान, कन्हैया केशरी आदि मौजूद रहे।