विकास भवन के बाहर अधिकारी को पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : rajori news
जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। सीडीओ को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की 75 दिनों की मजदूरी बकाया है। उत्तर प्रदेश में मनरेगा से कराए गए कार्यों का 2 हज़ार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदेश के रोजगार सेवकों सहित 40 हज़ार संविदा कर्मियों को 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने जिले भर में रसोई गैस की काला बाजारी बंद कर लोगों को समय से रसोई गैस मुहैया कराने, बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। इस दाैरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल मौजूद रहे।