फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संविधान रक्षा मार्च में चंदौली से शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंदौली में कांग्रेस की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष्ज्ञ अरुण द्विवेदी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
लखनऊ में 26 नवंबर को प्रस्तावित मार्च के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लखनऊ में 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च में चंदौली से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार को मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में कांग्रेस कमेटी की बैठक में तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस नागरिकों के मताधिकार और सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही है। कहा कि वोट बचेगा तभी देश बचेगा। इसी क्रम में वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत लखनऊ में होने वाले मार्च में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंदौली सहित प्रदेश के सभी नागरिक मतदाता सूची में नाम जरूर जांच लें और नाम दर्ज कराएं। भाजपा सरकार मताधिकार से वंचित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है। पीलीभीत का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां एक विधानसभा क्षेत्र में करीब 13 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं। इस मौके पर मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, गंगा प्रसाद, मदन लाल, दीनदयाल विश्वकर्मा, जुगल किशोर, मुकेश नंदन, राकेश सिंह, राजकिशोर सिंह, अमरदेव राम, रामौतार यादव, सैयद अंसारी, श्रीकांत पाठक, शमशेर खान, विशुन सोनकर, संतोष चौबे आदि कार्यकर्ता रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें