फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के विरोध में गांव-गांव आंदोलन चलाएगी कांग्रेस : सीताराम

विज्ञापन
चंदौली में आयोजित कांग्रेस की बैठक में बोलते मुख्यअति​थि सीताराम लांबा। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वोट चोरी के विरोध में आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक चंदौली स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक सीताराम लांबा मुख्य अतिथि और पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीताराम लांबा ने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया सहित कई फैसलों में पारदर्शिता का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा बना रहे। इस मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, मतदाता सूची में किए गए बदलावों और निर्वाचन आयोग के निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा कराने तथा बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की, जबकि संचालन रामानंद यादव ने किया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, सरिता पटेल, मधु राय, टीआर दिनकर और तरुण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें