फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Thu, 06 Aug 2015 01:43 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। पार्टी के 25 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित बीआईपी गेट पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। शास्त्री पार्क में  आयोजित सभा में शहर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष ने पार्टी के 25 सांसदों को निलंबित किया है। यह लोकतंत्र की हत्या और संसद के इतिहास का काला अध्याय है।

 । इस अवसर पर शमीम अनवर सिद्दीकी, लजीज कुरैशी, सतपाल सिंह, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, मेवालाल , नंदगोपाल सिंह, दशरथ चौहान, संजय, रामभोग मिश्रा, राकेश सिंह, बाबूलाल मौजूद रहे। संचालन शाहिद तौसीफ व धन्यवाद एखलाकअहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें