फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वार्ड स्तर पर महीनेभर चलेगा कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में कांग्रेस की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में मुगलसराय और चंदौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी और रैली की सफलता पर खुशी जताई गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों, जनसमस्याओं को लेकर किए गए आंदोलनों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पार्टी की ओर से एक महीने तक वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ के चलते चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, संजय जायसवाल, रमेश पांडेय, इमरान आलम, मुन्नी सिंह पटेल, रंजीत जायसवाल, नेसार शाह, मुकीम खान, दीपक चौधरी, कन्हैया आदि रहे। संचालन शाहिद तौसीफ व धन्यवाद ज्ञापन दयाराम पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें