किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर
प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कहा
कि दैवी आपदा से पीड़ित किसानों को तत्काल चेक का वितरण कराया जाए। अन्यथा
कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अंत में दस
सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को सौंपा।
इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप मुन्ना ने कहा कि मुआवजा राशि के वितरण में
विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है।
किसी को दो हेक्टेयर तो किसी को एक हेक्टेयर फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा
रहा है।
वहीं कुछ किसान ऐसे भी जिन्हें मुआवजा राशि दी ही नहीं गई। मुआवजे
की धनराशि देने के नाम पर धन उगाही भी की जा रही है। इसे गंभीरता से लिया
जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के
सकलडीहा-अलीनगर, सैयदराजा-जमानियां मार्ग की स्थिति दयनीय है। उक्त मार्गों
पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है। तत्काल इन सड़कों की मरम्मत व निर्माण
कार्य को गति दी जाए। इसी तरह हिनौता, जगदीशसराय व बिछियां गांवों में जल
निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़
रहा है।
किसानों के हितों को देखते हुए नवहीं माइनर पर छलका निर्माण के साथ
ही उर्वरक की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कांग्रेसियों
को आश्वस्त किया कि शासन से पांच करोड़ रुपये मिले हैं, जो दैवी आपदा राहत
योजना के तहत वितरित किए जाएंगे। शेष राशि आने के बाद किसानों को मुआवजा
राशि मिलेगी।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गौतम, नवीन सिंह, रियाजुद्दीन,
संजय तिवारी, मधु राय, नारायण मूर्ति आदि रहे।
ओझा, सियाराम पाठक, मुनीर खां आदि उपस्थित रहे।