फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह के धंधे में लगे वामदल, कांग्रेस

Wed, 17 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं और जो नेता उनका समर्थन कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस व वामपंथी पार्टियां देशद्रोह के धंधे में लग गई हैं। वे मंगलवार को नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित आरएसएस की गोष्ठी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


पिछले दिनों जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और उनकी गिरफ्तारी के मुद्दे पर इंद्रेश जी ने कहा कि जेएनयू में जो कुछ भी हो रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। यूनिवर्सिटी में देशद्रोह पनप रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट दलों पर निशाना साधते हुए  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां देशद्रोह के धंधे में लग  गई हैं।
विज्ञापन


चुनाव में हार चुकी कांग्रेस किसी के समर्थन से गुरेज नहीं कर रही है, चाहे वे देशद्रोही ही क्यों न हो। कहा कि राहुल अगर  गद्दारों को पालेंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद वालों के साथ रहेंगे तो सिर्फ  आरएसएस ही नहीं बल्कि देश की 125 करोड़ जनता उनको गद्दार का सर्टिफिकेट देगी। इंद्रेश ने कहा कि मोदी सरकार ठीक रास्ते पर चल रही है। केंद्रीय नेताओं के विवादित बोल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है।


आरएसएस लोगों के लिए काम करती है न कि सरकार चलाती है। इसके पूर्व गोष्ठी में इंद्रेश ने स्वयं सेवकों से देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की। कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ नारी शक्ति जागरण की आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

भ्रूण हत्या को उन्होंने देश के लिए अभिशाप बताया और जागरूकता अभियान चलाकर इसे रोकने और बेटियों को बढ़ाने पर बल दिया।


कहा कि सनातन संस्कृति ने नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने संगठन को बढ़ाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें