फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सामान के लिए निकले लोग तो नगर में दिखी चहल-पहल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर रहा चहल-पहल - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू। कोरोना संक्रमण में घोषित लॉकडाउन के 29 वें दिन बुधवार को पीडीडीयू नगर की सड़कों से लेकर गलियों में रोज की अपेक्षा कुछ अधिक चलह-पहल नजर आई। लोग बाइक से और पैदल सड़कों पर जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। लेकिन लॉकडाउन में कोई छूट नहीं होने से दिन में साढ़े ग्यारह बजे के बाद सड़कों पर फिर से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण तीन मई तक लॉकडाउन के कारण लोग अब धीरे-धीरे ऊबने लगे है। पुलिस की सख्ती के कारण पिछले दिनों लोगों ने घरों से निकलना छोड़ दिया था। जबकि लॉकडाउन के 29 वें दिन बुधवार को नगर की सड़कों से लेकर गलियों में लोगों की चहल पहल रही। ठेलों से लेकर राशन, फल, सब्जी की दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोग रोज की अपेक्षा कुछ ज्यादा घरों से बाहर निकले। सड़कों पर लोग वाहनों से आते-जाते दिखाई दिए। सुबह पुलिस का रुख भी कुछ नरम रहा। इस दौरान पुलिस लोगों से एक जगह एकत्र न होने की अपील करती नजर आई। दिन में साढ़े ग्यारह बजे तक सड़कों पर धीरे-धीरे सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। दिन में बारह बजे तक किराना दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी वहीं दवा दुकानें दो बजे बंद हुई। दोपहर में सड़क से लेकर गलियां पूरी तरह से सुनसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें