फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Wed, 02 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव-भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी का बेमियादी अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन



चौथे दिन अनशन पर बैठे दो लोगों की हालत बिगड़ने पर राजकीय महिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। डाक्टरों ने अनशन खत्म करने का आह्वान किया, लेकिन अनशनकारी जिद पर अड़े रहे।


मंगलवार को चार दिनों से अनशन पर बैठे रिजवान अहमद और राकेश पांडेय की स्थिति गंभीर होने लगी। इस पर राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय से डा. आरके यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अनशन की वजह से अनशनकारियों का वजन अत्यंत कम हो गया है। वहीं पूर्वाह्न 11 बजे मुगलसराय विधायक बब्बन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे  और सभा को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि वे 17 अगस्त को नियम 301 के तहत विधान सभा में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। धरना स्थल से ही डीएम को मार्ग निर्माण के लिए निर्देश दिया गया।

कहा कि डीएम ने आश्वासन दिया कि विधायक के प्रस्ताव पर स्टीमेट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। विधायक ने स्टीमेट और प्रस्ताव की कापी मांगी, ताकि वे भी उसे शासन से पैरवी करेंगे।

इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार पर अनशन को उपेक्षित करने का आरोप लगाया। सभा  स्थल से बब्बन चौहान ने भूपौली से मढ़िया की तरफ नाली निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर नामवर यादव, कला प्रसाद सोनकर,  पंकजमिश्र, महफूज, मोहसिना परवीन, एखलाक अहमद, एखलाक अहमद, गोविंद उपाध्याय, मोहम्मद सुलेमान, मनोज यादव, धर्मेन्द्र, बंगाली चौधरी, मोहम्मद जावेद, खुर्शीदआलम, डा. रहमान, अनुज पाल, आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें