विकास भवन सभागार में सोमवार को एक समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जगदीश
सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी एसके श्रीवास्तव को सेवानिवृत्त होने पर
भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने स्मृति चिह्न
देने के साथ ही अधिकारी द्वय के दीर्घायु होने की कामना की।
समारोह में
सीएमओ डा. आरएन सिंह, डीआईओएस डा. मालती राय, पीडी शशिमौलि मिश्रा, बीएसए
पीसी यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने किया।