उर्वरक की कालाबाजारी और घटतौली संबंधित किसानों की शिकायत पर जिला कृषि
अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार को उर्वरक की 11 दूकानों
पर छापेमारी कर आठ नमूने लिए।
इससे उर्वरक संचालकों में खलबली की स्थिति रही।
जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि किसान दिवस पर किसानों
द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी, घटतौली और गुणवत्ता संबंधी शिकायतें प्राप्त
हो रहीं थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से
उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी के निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी के मद्देनजर
आज मुख्यालय, सैदूपुर और कांटा क्षेत्र की 11 उर्वरक की दुकानों पर
छापेमारी की गई। इस दौरान दुकान में मौजूद स्टाक और रजिस्टर की जांच की गई।
टीम ने दूकान पर मौजूद ग्राहकों से रेट के बाबत जानकारी भी ली।
इसके बाद आठ नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा
जाएगा। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यदि किसी भी दुकान से उर्वरक की
कालाबाजारी या घटतौली की शिकायत सही मिली तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।