वाराणसी के डीएलडब्लू में दिव्यांगों को उपकरण बांटने आए प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी से मिलने जा रहे लोगों को बस में न बैठाने पर स्थानीय चौराहे
पर विकलांगों ने प्रदर्शन किया।
विकलांगों ने चक्का जाम का भी
प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया और
विकलांगों को अपनी जीप में बैठाकर कार्यक्रम स्थल के लिए ले गए।
विकलांग
सेवा समिति के सदस्य बरहनी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में
विकलांग वाराणसी के लिए निकले थे। किसी वाहन से वे पड़ाव तक पहुंचे और
दोपहर बारह बजे वे एक सरकारी बस पर सवार होने लगे। बस चालक ने विकलांगों को
बैठाने से मना कर दिया।
इससे विकलांग नाराज हो गए और सड़क पर प्रशासन के
खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विकलांगों ने चक्का जाम भी प्रयास किया। इस दौरान
हुई सभा में विकलांगों को 1050 रुपये प्रति माह पेंशन देनेन, विकलांगों के
नाम लाल कार्ड एवं बीपीएल कार्ड मं शामिल करने, विकलांगों को हैंडपंप की
व्यवस्था करने कीमांग की।
बताया कि जिले मे विकलांगों की उपेक्षा की जा रही
है।
विकलांगों के हंगामा की खबर पर पहुंची पुलिस ने विकलांगों को एक
वाहन में बैठाकर कार्यक्रम स्थलपहुंचाया। प्रदर्शन करने वालों में अंजू
कुमारी, पार्वती, मुनेसरा, सियाराम, रामसूरत आदि रहे।