फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साढ़े चार घंटे लेट रही ब्रह्मपुत्र मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी के दिनों में भी ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को अप और डाउनाइन की ओर जाने वाली ट्रेनों घंटों देरी से आईं। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। शनिवार को डाउन ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे डाउनलाइन की ओर जाने वाली नंदन-कानन एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे, पटना- उधना स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली-गया समर स्पेशल सात घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। अपलाइन की ओर जाने वाली मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल फेयर सवा चार घंटे, कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल तीन घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटे, धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल फेयर दो घंटे, कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह मालदा टाउन-उधना स्पेशल तीन घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें