फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय में भरा पानी, पठन-पाठन ठप

विज्ञापन
इलिया के बरांव कंपोजिट विद्यालय बना तालाब। संवाद
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बरांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पानी भरने से दो दिनों से पठन-पाठन ठप है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बरांव के कंपोजिट विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। परिसर में पानी भरने से स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन भी बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल स्कूल में पानी भर जाता है। पिछले साल बरसात के मौसम में पंचायत भवन में कक्षाओं का संचालन करना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि स्थाई रूप जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि स्कूल में जलभराव की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
उधर, लगातार बारिश से बरांव, निचोट कलां, जिगना, पचपरा, वोलीपुर मदरा, दंडापोखर, पस्तुआं और कवलपुरवां सहित कई गांवों के खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। खरौझा ड्रेन से जुड़े बनरसिया, ईसापुर और अर्जी समेत कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे धान की फसल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो धान की फसल सड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें