फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: नौगढ़ तहसील में आए 26 प्रार्थना पत्र, एक का भी निस्तारण नहीं; चंदौली में रहे डीएम-एसपी

Mon, 05 Jan 2026 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली के पांचों तहसील परिसर में आयोजिए हुए संपूर्ण समाधान दिवस के दाैरान अफसरों ने जनसमस्याएं सुनीं। डीएम और एसपी ने भी संबंधित शिकायतों को निवारण किया।
विज्ञापन
चकिया में संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sampurn Samadhan Diwas UP: नौगढ़ तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 26 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर एक का भी समाधान नहीं किया जा सका। पांचों तहसीलों में 225 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से मात्र 16 का निस्तारण किया जा सका।

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर तहसील में 50, सदर चंदौली में 68, चकिया में 40, सकलडीहा में 26 और नौगढ़ में 26 फरियादियों ने अपनी बात रखी। डीएम ने कहा कि किसी भी लेखपाल की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समाधान दिवस सदर तहसील सभागार में आयोजित हुई। 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। दो केस के मामले में मौके पर टीम भेजी गई तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। 

डीएम ने सभी अधिकारियों को सरकार की संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय, उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, पीडीडीआरडीए बी बी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य आदि थे।

नौगढ़ : तहसील सभागार में आयोजन की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा और उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने की। कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों का गहन अध्ययन करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम में तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार प्रभुनारायण सिंह यादव, सीओ नमेन्द्र रावत आदि थे।
विज्ञापन

40 प्रार्थना पत्र में 3 पर कार्रवाई
चकिया तहसील सभागार परिसर में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। 40 फरियादियों ने अपने समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। फरियादियों ने जमीन, विद्युत, पेंशन, राशन कार्ड सहित कई विषयों को लेकर प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों से निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह आदि थे।

नियामताबाद : पीडीडीयू नगर तहसील में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजिन किया गया। 50 प्रार्थना पत्र आए। दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीईओ मनोज यादव, बीडीओ रूबेन शर्मा, अमित तिवारी आदि थे।

सकलडीहा : तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम कुंदनराज कूपर ने की। इस दौरान 41 पीड़ितों ने प्रार्थना-पत्र देकर समास्या के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 5 का समाधान किया। इस अवसर पर सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, बीईओ अवधेश राय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें