फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से निपटाएं

Wed, 20 May 2015 01:26 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर तहसील सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए 103 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


 इस दौरान 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ जगदीश सिंह ने तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों को गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया।

 शिकायतों को गंभीरता से निप टाने का निर्देश्ा मातहतों को दिया।  इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में पूरी ईमानदारी बरतें।
विज्ञापन


 अधिकारी तहसील दिवसों में जनता द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करें। कहा कि इस दौरान  अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मोबाइल संपर्क कर यह सुनिश्वित करें कि उनकी समस्याओं का सही तरीके से समाधान हो चुका है या नहीं।

 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री  विरेंद्र प्रताप  सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी से मिला।

 अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में बेतरतीब ढंग से दो पहिया वाहन खड़े होने और परिसर में गंदगी होने की शिकायत की। कहा कि अधिवक्ताओं को समय पर खतौनी प्राप्त नहीं हो पा रही है।

बाहरी लोगों को सुविधा शुल्क लेकर खतौनी दे दी जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जगदीश सिंह ने तत्काल एसडीएम सदर गिरीश कुमार को मौके का मुआयना करने के लिए भेजा एसडीएम कोतवाल

 संग खतौनी कार्यालय पहुंचे और निर्देश दिया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय के भीतर घुसने नहीं दिया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी मुनिराज, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी, डीआईओएस डा. मालती राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें