फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में शिकायतों की सुनवाई

Thu, 07 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय तहसील में बुधवार को समस्याएं सुनते डीएम कुमार प्रशांत, एसपी अमित वर्मा।
विज्ञापन
मुगलसराय तहसील में पहली बार फरियादियों के मामलों की सुनवाई हुई। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण की मौजूदगी में नवसृजित मुगलसराय तहसील के सभागार में बुधवार को प्रथम जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 117 प्रार्थना पत्र आए। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने संबंधित विभागों को मामलों का निस्तारण कर दस दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

प्रथम तहसील दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण सुबह दस बजे बिलारीडीह तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर पेश किया गया। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने तहसील मुख्यालय भवन का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मुगलसराय शहर के आसपास न्यायालय भवन बनवाने की मांग की गई। तहसील  दिवस में फरियादियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने साथ ले जाने को कहा। साथ ही दस दिनों में मामलों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 
तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों का हुजूम बिलारीडीह में उमड़ पड़ा। वहीं सदर तहसील मुख्यालय पर सदर उपजिलाधिकारी साहबलाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। चकिया तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 40 प्रार्थना पत्र आए। सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी जवाहरलाल श्रीवास्तव के समक्ष कुल 30 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलास्तरीय तहसील दिवस में एसपी अमित वर्मा, सीडीओ एमपी सिंह, बीएसए फूलचंद यादव, अधिशासी अभियंता एके रघुवंशी, तहसीलदार जियालाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें