फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना वायरस जागरूकता के लिए घर बैठे छात्र लें प्रतियोगिता में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में जारी लाकडाउन के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं दुष्प्रभाव के विषय पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने छात्रों से आनलाइन भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बताया कि छठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए तीन श्रेणी में कोरोना वायरस का कारण, लक्षण, दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय विषय पर एक हजार शब्दों में हिंदी अथवा अग्रेजी विषय में तीस मार्च शाम पांच बजे तक निबंध प्रतियोगिता होगी। इसका परिणाम सात अप्रैल को घोषित किया जाएगा। इसी तरह तीन श्रेणी में छठवीं से 12वीं तक के छात्रों लिए पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इसका विषय कोरोना को हराना है, भारत से भगनाना है होगा। छात्र छात्राएं छह अप्रैल तक आनलाइन भाग ले सकते हैं। इसके परिणाम की घोषणा 12 अप्रैल को होगी। इसी तरह छठीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए तीन श्रेणी में कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है विषयक स्लोगन प्रतियोगिता होगी। इसमें छात्र नौ अप्रैल तक भाग ले सकते हैं। इसके परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल को की जाएगी। बताया कि छात्र अपनी प्रवृष्टि आरएमएसए.चंदौली एटदरेट जीमेल.काम पर अथवा वाट्सएप नंबर 9140847121 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें