फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षा के बीच पुलिस ने बंटवाए गैस सिलिंडर

विज्ञापन
पड़ाव पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। लॉकडाउन की घोषणा के तीसरे दिन शुक्रवार को जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने इंडियन गैस का एक ट्रक गैस वितरण करने के लिए पहुंचा। ट्रक के पहुंचते ही वहां उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते लगभग आधा किलोमीटर तक लोग गैस सिलिंडर की टंकी भरवाने के लिए लाइन में खड़े हो गए। उपभोक्ताओं में आसपास के गांवों के ग्रामीण भी भारी संख्या में पहुंचे थे। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लाइन में लगे लोगों को जानकारी देने वाला कोई नजर नहीं आया। भीड़ की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गैस सिलिंडरों का वितरण कराया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के लगभग पीडीडीयू नगर से इंडियन गैस एजेंसी का एक ट्रक गैस सिलिंडर लेकर उपभोक्ताओं में वितरित करने पहुंचा। पुलिस चौकी के सामने स्थित इंडेन के आफिस पर ट्रक को आया देख बस्ती सहित आसपास के मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट आदि गांवों के कार्ड धारक खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए। भीड़ ज्यादा होने पर ग्रामीणों ने सिलिंडर लेने के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को जलीलपुर पुलिस चौकी ले आई। यहां पुलिस ने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर गैस सिलेंडर का वितरण कराया। वहीं गैस लेने पहुंचे लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें