फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा

Fri, 27 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद  में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कई दिनों से चल रहा प्रचार अभियान गुरुवार की शाम चार बजे थम गया।
विज्ञापन


इस तरह प्रथम चरण में 28  नवंबर को नौगढ़ और शहाबगंज  ब्लाक में वोट डाले जाएंगे। दोनों विकास खंडों के 115 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 115 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1582 पदों के  लिए एक लाख 64 हजार 547 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। निर्वाचन आयोग ने नक्सल प्रभावित जिला होने के  कारण मतदान की अवधि में  एक घंटे की कटौती कर दी।

 मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और चार बजे तक समाप्त हो जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने  गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को चुनाव के बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि नौगढ़ विकास खंड के अंतर्गत कुल 43 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 65  मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 58 केंद्र  अतिसंवेदनशील और सात अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किए गए हैं।

यहां ग्राम पंचायत प्रधान के 43 पदों के लिए 376 उम्मीदवार मैदान में हैं। ब्लाक के 57383 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं शहाबगंज में 72 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव  के लिए 84 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 संवेदनशील,  65 अतिसंवेदनशील और  आठ  केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस हैं।

यहां प्रधान के 72  पदों के सापेक्ष 413 प्रत्याशी नामांकन के बाद मैदान  में हैं। ब्लाक के 107164 मतदाता वोट देंगे।  डीएम ने बताया कि  प्रत्येक बूथ पर मतदान के  दौरान दो मतपेटिका उपयोग में लाई जाएगी। प्रधान की पर्ची डालने वाली पेटिका  में हरे रंग का स्टीकर और सदस्य के बक्से पर  सफेद रंग का स्टीकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


 बताया कि मतदाता सूची ब्लाकों को भेज दी गई है।  नौगढ़ और शहाबगंज को दो जोन और ग्यारह सेक्टर में  बांट  दिया गया है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने  के लिए अलग       से छह स्टेटिक  मजिस्ट्रेट  लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें