फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक महीने में मिलेगा किसानों को जमीन का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलने वाले मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जिन किसानों को अभी तक नहीं मिला है, उनके खातों में एक माह के भीतर हर हाल में धनराशि पहुंच जानी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड, राजस्व, न्यायिक, चकबंदी, भूमि अधिग्रहण, फार्मर रजिस्ट्री, कर एवं करेत्तर राजस्व तथा आईजीआरएस की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान भारतमाला परियोजना, रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में बाधा बन रहे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को तत्काल शिफ्ट कराया जाए, ताकि परियोजनाओं का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। खेल मैदान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उप जिलाधिकारी सकलडीहा तथा स्वामित्व योजना में खराब प्रदर्शन को लेकर तहसीलदार सदर और तहसीलदार सकलडीहा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व वसूली और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें