फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के मजिदहां गांव में नवनिर्मित मंदिर में माता दुर्गा, सीता और श्रीराम के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से हुई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पूर्व मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे सीताराम, माता दुर्गा, प्रथम पूज्य गणेश और रामभक्त हनुमान की प्रतिमा को वाहन पर रख कर शोभायात्रा निकाली गई। मूर्तियों को क्षेत्र भ्रमण कराया गया। पूरे इलाके का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा मंदिर पर पहुंचा। यहां देव विग्रहों का मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसके बाद विधि विधान से देवी-देवताओं की पूजा की गई। भगवान की आरती उतारी गई और इसके बाद भंडारे की शुरुआत हुई। भंडारे में इलाके के सैकड़ों भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें