फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जिला मुख्यालय पर ही गंदगी से बजबजा रहीं नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में इन दिनों भले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर मुख्यालय पर देखने को नहीं मिला है। अभियान के दौरान सफाई के साथ-साथ विभिन्न विभागों के सहयोग से मच्छररोधी उपाय करने तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाना है। उधर, जिला मुख्यालय स्थित नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के साथ-साथ मच्छरों पर नियंत्रण के लिए अप्रैल माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। उधर, अभियान का असर जिला मुख्यालय पर देखने को नहीं मिल रहा है। मुख्यालय पर सफाई के अभाव में नालियां बजबजाने से संक्रामक रोग फैलने का लोगों को भय सता रहा है। मुख्यालय पर पुलिस चौकी, पुरानी बाजार, डाकघर सहित अन्य स्थानों पर बजबजाती नालियां कभी भी देखी जा सकती हैं। इससे लोगों में संक्रामक रोग फैलने और मच्छर से होने वाली बीमारियों का भय सताने लगा है। नगर निवासी रामकेश सिंह और सियाराम सिंह चौहान का कहना है कि संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए पहले नगर क्षेत्र की नालियों की सफाई के साथ-साथ मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव तथा संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता के अलावा दवाएं भी वितरित की जानी चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके शुक्ला का कहना है कि नगर निकायों में जल्दी ही अधिशासी अधिकारियों से बात कर सफाई के साथ-साथ दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। ताकि संक्रामक रोग और मच्छर जनित रोगों से लोगों को बचाया जा सके। इसके लिए रोस्टर के हिसाब से सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें