फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलीपरबरसेरंग

Thu, 24 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
होली खेलते लोग
विज्ञापन
 होली की उमंग, भंग की तरंग और फाग गीतों के संग पूरे जनपद में होली का त्योहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। भोर में होलिका दहन होने के बाद बुधवार को होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जहां दिन में लोगों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर कर दिया, वहीं शाम को अबीर गुलाल का जो दौर शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रंगों की शुरुआत हुई।  थोड़ी देर बाद हुल्लड़बाजों की टीम बढ़ती गई और होली है, स रा रा, रा आदि के शोर से मुहल्ले, गांव, गलियां और चौबारे गूंजने लगे। तब युवा व बच्चे ही नहीं बूढ़े भी होली के रंग में रंग गए। विभिन्न स्थानों पर होली की बारात निकाली गई और गांवों में फाग गाते हुए लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर  रंग अबीर लगाया और एक दूसरे के गले मिल कर होली की बधाई दी। शाम के वक्त अबीर और गुलाल लेकर घरों से निकले और एक दूसरे के घरों में पहुंच कर अबीर लगाकर होली की शुभकामना की। इसके साथ गुझिया, दही बड़े, झोला, चाट सहित विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया। नगर में काली महाल, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर, न्यू महाल सहित विभिन्न मुहल्लों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक युवा डीजे की धुन पर नाचते रहे। 
धानापुर इलाके में सुबह से देर रात तक होली की धूम रही। सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के माधोपुर गांव में होली मिलन समारोह में विधायक शामिल रहे। यहां जमकर अबीर गुलाल उडाए गए। इसी तरह अन्य इलाकों में भी नाचते गाते लोग एक दूसरे को रंगों से भिगोया। चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बा में बुधवार को होली त्योहार  के दौरान  ग्रामीणों द्वारा परंपरागत होली बारात निकाली गई । इस अवसर पर  सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस के जवान डटे रहे । इसके पूर्व बुधवार की भोर में होलिका दहन के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर उसका आनंद उठाया। इसके बाद नहा धोकर नये परिधान धारण नर नारी  अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिल होली त्योहार का बधाई दी । एसडीएम चकिया अनिल कुमार मिश्र, सीओ चिरंजीव मुखर्जी,  कोतवाल आनंद सिंह, चौकी प्रभारी चकिया मिथिलेश तिवारी, शिकारगंज चौकी प्रभारी  अरविंद चौहान, रामपुर भभौरा चौकी प्रभारी जितेन्द्र चौहान तथा अर्धसैनिक बल  व पीएसी के जवान होली पर भ्रमण करते  रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें