फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण सामग्री न होने पर प्रदर्शन

Wed, 23 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नारेबाजी करती म‌ह‌िलाएं
विज्ञापन
यूनियन बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में क्षेत्र के देवखत गांव में संचालित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र पर संसाधानों के अभाव से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।  खंड विकास अधिकारी की गैरमौजूदगी में लिपिक सूरज कुमार को पत्रक सौंपने के बाद महिलाएं शांत हुईं। 
विज्ञापन

यूनियन बैंक की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण क्षेत्र के देवखत गांव में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के दौरान केंद्र पर सारे संसाधन उपलब्ध कराए गए थे लेकिन कुछ ही दिनों बाद सिलाई मशीन, कपड़ा, धागा आदि सामान वापस मंगा लिया गया। इससे केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया और वे ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं का आरोप था कि प्रशिक्षण केंद्र पर सिलाई मशीन, कपड़ा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। 
वहीं केंद्र पर पीने का पानी का भी अभाव है। कहा कि संसाधनों के अभाव में प्रशिक्षुओं का तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। केंद्र के उद्घाटन के समय महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र पर पर्याप्त संसाधन के साथ ही आने जाने व भोजन की व्यवस्था किए जाने की भी बात कही गई थी लेकिन अधिकारियों का वादा कोरा निकला।विरोध प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में प्रशिक्षु महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें