सूचना मिलते ही मौके पर नेशनल हाईवे के हेल्पलाइन की टीम के साथ सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान पहुंच गए। आननफानन केबिन में फंसे चालक सुधीर कुमार को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी ती। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी राजकुमार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल और मृत चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।