फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन पूर्व कॉलेज को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से स्थानीय नगर पालिका इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम व डीआईओएस के निर्देश के अनुसार सोमवार को पूरे कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया गया। मंगलवार से कॉलेज में मूल्यांकन कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के उन सभी 30 कमरों को सैनिटाइज किया गया जिनमें कापियों का मूल्यांकन होना है। इन कमरों में दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज कर दिया गया। प्रधानाचार्य डा. महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कॉलेज परिसर में बने कमरों के साथ कैंपस में लगी पानी की टोंटी, बाथरूम सहित उन सभी जगहों को सैनिटाइज किया गया है जो मूल्यांकन के दौरान प्रयोग में आने वाले हैं। इनमें प्रधानाचार्य व कार्यालय कक्ष को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक मयंक मोहन सिंह, फिरोज खान, व्यास प्रसाद सहित कार्यालय स्टाफ शैलेंद्र पटेल, शरीफ, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राधेश्याम, छविनाथ मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें